BJP की गुटबाजी पर दिग्विजय का हमला, कहा- मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं?

MP Election 2023: मध्य प्रदेश बीजेपी (BJP) में गुटबाजी की खबरें सामने आती रहती हैं. अब इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भाजपा पर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने भाजपा के चार गुट बताए हैं. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मोदी (PM […]

ADVERTISEMENT

Congress win Madhya Pradesh Elections Digvijay Singh Rahul Gandhi MP Elections 2023
Congress win Madhya Pradesh Elections Digvijay Singh Rahul Gandhi MP Elections 2023
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश बीजेपी (BJP) में गुटबाजी की खबरें सामने आती रहती हैं. अब इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भाजपा पर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने भाजपा के चार गुट बताए हैं. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मोदी (PM Modi) जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं है.

दरअसल आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गजों को प्रदेश की कमान सौंपी है. इसी के मद्देनजर केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह को बीजेपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं नरेन्द्र सिंह तोमर को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख बनाया गया है. इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है. 

दिग्विजय ने बताए भाजपा के 4 गुट

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भाजपा के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए. पहला नाराज़ भाजपा, दूसरा महाराज भाजपा, तीसरा शिवराज भाजपा और चौथा शाह भाजपा. नाराज भाजपा से दिग्विजय सिंह का इशारा नाराज भाजपाइयों से है, महाराज भाजपा का नाम लेकर उन्होंने सिंधिया (Jyotiraditya Scindhia) गुट को इंगित किया है, वहीं शाह भाजपा का नाम जोड़कर दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व की ओर निशाना साधा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और अश्विनी वैष्णव के नाम शामिल हैं.

मोदी को स्थानीय नेतृत्व पर नहीं भरोसा

दिग्विजय सिंह ने भाजपा गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए लिखा कि शाह भाजपा नया ग्रुप है. इसमें 2 नए मेंबर हैं. उन्होंने ट्वीट किया दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा (नाराज, महाराज और शिवराज भाजपा) को संतुलित, समायोजित और नियंत्रित करने के लिए बनाए गए शाह भाजपा में दो नए मेंबर हैं- भूपेन्द्र यादव और अश्विनी वैष्णव. दिग्विजय सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या मोदी जी को स्थानीय नेतृत्व पर भरोसा नहीं ?

ये भी पढ़ें:  ‘जब तेरी पार्टी की सरकार थी’ CM शिवराज की भाषा पर बोले कमलनाथ- क्यों बौखला रहे हैं..?