पूछे गए गंदे सवाल? एथिक्स कमेटी की बैठक से गुस्से में बाहर निकलीं महुआ मोइत्रा!

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों का सामना कर रहीं महुआ 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई थीं. महुआ एथिक्स कमेटी के सामने पेश तो हुई लेकिन बीच बैठक से ही तमतमाती हुईं बाहर निकल आई.

ADVERTISEMENT

एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के बाद वहां से महुआ तमतमाते हुए बाहर निकली.
एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के बाद वहां से महुआ तमतमाते हुए बाहर निकली.
google news

महुआ मोइत्रा कैश फॉर क्वेरीः क्या आपको मेरी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं. गुस्से में लाल होकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पत्रकार से सवाल पूछ रही हैं. दरअसल कैश फॉर क्वेरी केस यानी पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों का सामना कर रहीं महुआ 2 नवंबर को एथिक्स कमेटी के सामने पेश हुई थीं. महुआ एथिक्स कमेटी के सामने पेश तो हुई लेकिन बीच बैठक से ही तमतमाती हुईं बाहर निकल आई. उनके साथ कई एथिक्स कमेटी के सदस्य भी गुस्से में बाहर आ गए. आग बबूला महुआ ने शिकायत की कि एथिक्स कमेटी वाले मुझसे गंदे सवाल पूछ रहे थे.