क्या आपको पता है राम मंदिर बनवाने दिग्विजय सिंह ने दिए 1 लाख 11 हजार, शिवराज ने कितने दिए, जानें

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह पर अक्सर बीजेपी नेता हमलावर रहते हैं और उनकी हिंदू आस्था पर कई तरह से सवाल खड़े करते हैं. लेकिन दिग्विजय सिंह के इस लेटेस्ट बयान ने बीजेपी नेताओं को भी हैरान कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर बनवाने के लिए एक लाख 11 हजार […]

ADVERTISEMENT

Digvijay Singh, mp news, politics
Digvijay Singh, mp news, politics
Google CTA

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह पर अक्सर बीजेपी नेता हमलावर रहते हैं और उनकी हिंदू आस्था पर कई तरह से सवाल खड़े करते हैं. लेकिन दिग्विजय सिंह के इस लेटेस्ट बयान ने बीजेपी नेताओं को भी हैरान कर दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने राम मंदिर बनवाने के लिए एक लाख 11 हजार रुपए दिए हैं. जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनसे कम पैसे दिए हैं.

दिग्विजय सिंह भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के बयान के बाद बोल रहे थे, जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. दिग्विजय सिंह ने उन आरोपों के जवाब में कहा कि “मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और एक अच्छा हिंदू हूं. राम हमारे इष्टदेव हैं, हम सनातन धर्म का पालन करते हैं लेकिन चुनाव में धर्म का उपयोग करना प्रतिबंधित है.

राम मंदिर के निर्माण के लिए शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख रुपए का दान दिया और मैंने 1 लाख 11 हजार रुपए का दान दिया. मैंने वह चेक प्रधानमंत्री मोदी को भेजा कि जाकर जमा करवा दीजिए. लेकिन उन्होंने वो चेक मुझे वापस भिजवा दिया कि आप खुद ही जाकर जमा कराएं.”

दिग्विजय सिंह अपने इस बयान के जरिए बताना चाह रहे थे कि उनके ऊपर बीजेपी के नेता गलत आरोप लगाते हैं. वे सनातन धर्म को पूरी आस्था से मानते हैं और राम मंदिर के निर्माण के लिए भी उन्होंने दान दिया है और वह दान मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से अधिक है. ऐसा बोलकर वे खुद के बेहतर हिंदू होने की बात को जस्टिफाई करने की कोशिश कर रहे थे.

बीजेपी चली हिंदुत्व की राह

बीते कुछ दिनों से बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति को एक बार फिर से हिंदुत्व की ओर मोड़ दिया है. बीजेपी के सभी प्रवक्ता और बड़े नेता बार-बार दिग्विजय सिंह, कमलनाथ पर राम मंदिर, असली हिंदू- नकली हिंदू आदि धार्मिक मामलाें को लेकर टारगेट करना शुरू कर दिए हैं. राम मंदिर निर्माण को भी बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति का हिस्सा बना लिया है. जिसके बाद से कांग्रेस को भी अब काउंटर करने इस तरह के बयान देने पड़ रहे हैं, जिसमें दिग्विजय सिंह को कहना पड़ रहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने एमपी के सीएम से अधिक पैसे खर्च किए हैं.

ये भी पढ़ें- अमित शाह की मीटिंग से नाराज होकर बाहर निकला ये नेता, फिर सौंप दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला