हनुमान बेनीवाल का दावा- उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव ज्वॉइन करेंगे बीजेपी, बताई ये वजह

RLP’s president hanuman beniwal: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (hanuman beniwal) प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. 7 अक्टूबर को उन्होंने पाली में सभा को संबोधित किया. राजस्थान में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर RLP ने छात्र हितों के संरक्षण के लिए लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन किया. बेनीवाल ने कहा […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

RLP’s president hanuman beniwal: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (hanuman beniwal) प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. 7 अक्टूबर को उन्होंने पाली में सभा को संबोधित किया. राजस्थान में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर RLP ने छात्र हितों के संरक्षण के लिए लोकतांत्रिक रूप से आंदोलन किया.

बेनीवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री ने कमेटी गठन करके छात्र संघ चुनाव करवाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया. बावजूद इसके सरकार कमेटी का गठन करने से ही मुकर गई.

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि उच्च शिक्षा मंत्री छात्रों के साथ किए गए वादे से मुकर गए और मंत्री खुद के ठिकानों पर हुई ईडी की कार्रवाई पर स्पष्टीकरण देने में व्यस्त हो गए. साथ ही कहा कि ऐसे रवैए से यह भी अंदेशा जाहिर हो रहा है कि वो ED की कार्रवाई से बचने के लिए बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.

‘मंत्री-विधायक गांव में नहीं घुस पाएंगे’

उन्होंने सवाल पूछा कि इन परिस्थितियों में वो छात्र हितों का संरक्षण कैसे कर पाएंगे? यह अपने आप में उच्च शिक्षा मंत्री पर बड़ा सवालिया निशान है. छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग पर बीजेपी ने अपनी मौन सहमति कांग्रेस सरकार को दे दी. इसलिए सत्ता पक्ष इस निर्णय पर कायम रहा. नागौर सांसद ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत से अपील की हैं कि वो छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए सकारात्मक निर्णय ले. वरना राजस्थान के युवा उनकी सरकार के मंत्रियों और विधायकों को आगामी विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए गांवो में नहीं जाने देंगे.

पायलट पर भी दागा सवाल

बेनीवाल ने सचिन पायलट से ट्वीट करते हुए पूछा कि छात्र हितों से जुड़े इस महत्पूर्ण मामले पर आप खामोश क्यों हैं? आप छात्र संघ चुनाव करवाने के पक्षधर है या नहीं? इस पर भी आप जवाब दें. क्योंकि आप भाषणों में तो युवाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते नजर आते हैं.

लोकसभा चुनाव: राजस्थान में 2 बार ‘0’ पाने वाली कांग्रेस के लिए अच्छी खबर? मिल सकती हैं इतनी सीटें