Rajasthan में 60 फीसदी लोग चाहते हैं कि BJP में तय हो सीएम फेस, जानें ये सर्वे रिपोर्ट
Latest survey about Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी दमखम दिखा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के महंगाई राहत कैंप के बाद बीजेपी ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन लॉन्च कर दिया है. वहीं, आम आदमी पार्टी भी गुजरात चुनाव के बाद से राजस्थान में पूरी कोशिश कर रही है. आम आदमी पार्टी के […]
ADVERTISEMENT

Latest survey about Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी दमखम दिखा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के महंगाई राहत कैंप के बाद बीजेपी ने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन लॉन्च कर दिया है. वहीं, आम आदमी पार्टी भी गुजरात चुनाव के बाद से राजस्थान में पूरी कोशिश कर रही है.
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के राजस्थान के चुनावी मैदान में उतरने के फैसले को लेकर एबीपी-सी वोटर सर्वे में राय सामने आई. जिसमें सवाल किया गया कि क्या आप की राजस्थान में एंट्री कांग्रेस के लिए परेशानी बन सकती है या यह बीजेपी का खेल बिगाडे़गी?
प्रदेश की अधिकांश लोगों ने यह बताया कि उनके अनुसार आम आदमी पार्टी के आने का नुकसान कांग्रेस का उठाना पड़ सकता है. 41 प्रतिशत लोगों की राय है कि कांग्रेस पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. वहीं, 22 फीसदी लोगों का मानना है कि आप बीजेपी को भी नुकसान पहुंचा सकती है. 22 फीसदी लोगों के अनुसार नुकसान दोनों ही प्रमुख पार्टियों को होगा. साथ ही 15 फीसदी लोगों ने कोई राय जाहिर नहीं की.
बीजेपी को प्रोजेक्ट करना चाहिए सीएम फेस
वहीं, सर्वे में बीजेपी के सीएम फेस को लेकर भी सवाल पूछा गया. जिसमें इस बात को लेकर राय जानी गई कि क्या राजस्थान में बीजेपी को सीएम चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहिए? इस सवाल पर 60 फीसदी लोगों का कहना है कि हां, बीजेपी को राजस्थान में सीएम फेस प्रोजेक्ट करना चाहिए. जबकि 28 फीसदी लोगों का कहना है कि नहीं. पार्टी को सीएम फेस प्रोजेक्ट नहीं करना चाहिए. वहीं 12 फीसदी लोग ऐसे मिले जिन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है.
कांग्रेस के लिए कारगर हो सकते हैं गहलोत?
वहीं, इसी सर्वे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर भी राय सामने आ चुकी है. जब लोगों से सवाल किया गया कि क्या राजस्थान में कांग्रेस को गहलोत को चेहरा प्रोजेक्ट करना चाहिए? इस पर 43 फीसदी लोगों ने सहमति जाहिर की. जबकि 42 फीसदी लोगों का मानना है कि कांग्रेस को सीएम फेस के तौर पर गहलोत का चेहरा पेश नहीं करना चाहिए. जबकि 15 फीसदी लोगों ने कोई स्पष्ट राय नहीं दी.
