MP Election result: 3 दिसंबर के लिए कमलनाथ ने बनाया प्लान! क्या सत्ता में हो पाएगी वापसी?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार बीजेपी और कांग्रेस समेत पूरी प्रदेश की जनता को है. सब ये जानना चाहते हैं कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ जाने वाली है.

ADVERTISEMENT

mp election result 2023, mp politics, kamalnath, pc sharma, balaghat news, strong room, mp news update, mp breaking news, mp news update, bhopal news, pcc office, congress candidate, bjp candidate
mp election result 2023, mp politics, kamalnath, pc sharma, balaghat news, strong room, mp news update, mp breaking news, mp news update, bhopal news, pcc office, congress candidate, bjp candidate
Google CTA

MP Election Result 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार बीजेपी और कांग्रेस समेत पूरी प्रदेश की जनता को है. सब ये जानना चाहते हैं कि प्रदेश की सत्ता किसके हाथ जाने वाली है. या फिर जैसी चली आ रही है वैसी ही रहेगी. इसी बीच प्रदेश के दोनों ही दल किसी भी कीमत पर इस चुनावी परिणाम में लापरवाही बरतना नहीं चाहते. यही कारण है कि कांग्रेस ने भोपाल में अपने सभी प्रत्याशियों के साथ बड़ी बैठक का आयेाजन किया था.

दरअसल 26 नवंबर को कांग्रेस ने अपने सभी 230 प्रत्याशियों को राजधानी भोपाल में बुलाया था. यहां पीसीसी ऑफिस में एक बड़ी बैठक का आयेाजन किया गया. इस बैठक में कमलनाथ ऑनलाइन जुडे. इस पूरी बैठक के दौरान कांग्रेस का फोकश EVM मशीन की निगरानी पर था. इसके अलावा जो ट्रेनिंग दी गई उसमें साफ सख्त कहा गया कि सुबह बेलेट पेपर से लेकर EVM मशीन पर पूरा ध्यान रखा जाए. अंतिम वोट गिने जाने तक प्रत्याशी और उसके समर्थक स्ट्रांग रूम के बाहर जुटे रहें.

कांग्रेस को लगातार EVM से छेड़छाड़ के आरोप लगा रही है

बीते दिन बालाघाट के एक वायरल वीडियो ने कांग्रेस टेंशन बढ़ा दी हैं. कांग्रेस का आरोप है कि यहां पोस्टल बैलेट के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी. तो वहीं इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने बीजेपी और प्रशासन की घेराबंदी शुरू कर दी है. पूरे मामले में चुनाव आयेाग ने भी कार्रवाई की है.

कांग्रेस पहले से ही आरोप लगाती आ रही है कि बीजेपी मशीनों के साथ छेड़छाड़ कर सकती है. इसी कारण अपने प्रत्याशियों और उनके एजेंटों के लिए भोपाल में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम रखा गया था. ताकि मतगणना वाले दिन कोई भी गलती न हो जाए.

ट्रेनिंग के बाद एक्शन में कांग्रेस प्रत्याशी

पीसीसी कार्यालय में जैसे ही सभी प्रत्याशियों को ट्रेनिंग दी गई उसके बाद मानों उम्मीदवार एक्टिव हो गए. वे लगातार अपने स्ट्रांग रूम के बाहर नजर बनाए हुए हैं. बीते दिन कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा भी भोपाल के स्ट्रांग रूम पहुंच गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मुस्तैदी के कारण ही अभी तक केाई बड़ी गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आई है. हम 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: चुनाव नतीजों से पहले फलौदी सट्टा बाजार के अनुमानों में बड़ा उलटफेर, लेटेस्ट अपडेट कर देगा हैरान