MP NEWS: क्या सिंधिया बनेंगे MP के अगले CM? खुद वे क्या सोचते हैं, जानें उन्हीं की जुबानी

MP NEWS: ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. इस सवाल का जवाब वे सीधे तौर पर कभी नहीं देते हैं. लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल आज तक द्वारा आयोजित आज तक जी-20 कार्यक्रम के मंच पर सिंधिया को इस सवाल का जवाब देना पड़ा. सिंधिया ने कहा कि ये आपकी सोच […]

ADVERTISEMENT

MP News Jyotiraditya Scindia MP CM MP Politics Aaj Tak G-20
MP News Jyotiraditya Scindia MP CM MP Politics Aaj Tak G-20
Google CTA

MP NEWS: ज्योतिरादित्य सिंधिया क्या मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं. इस सवाल का जवाब वे सीधे तौर पर कभी नहीं देते हैं. लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल आज तक द्वारा आयोजित आज तक जी-20 कार्यक्रम के मंच पर सिंधिया को इस सवाल का जवाब देना पड़ा. सिंधिया ने कहा कि ये आपकी सोच और विचारधारा पर निर्भर करता है कि आप किसी चीज को कैसे देखते हैं. सिंधिया बोले कि मेरी स्व. दादी और स्व. पिताजी के लिए राजनीति हमेंशा से जनसेवा का माध्यम थी. राजनीति हमारे लिए कभी लक्ष्य नहीं रही बल्कि जनसेवा हमारे लिए लक्ष्य रहा और राजनीति इस कार्य को पूरा करने का माध्यम भर रही.

सिंधिया बोलते हैं कि मध्यप्रदेश मेरी कर्मभूमि है और उसके लिए कुछ कर गुजरने की मेरे अंदर प्रबल इच्छा रहती है. सिंधिया से जब पूछा गया कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि मध्यप्रदेश में 3 भाजपा हैं. एक शिवराज भाजपा, दूसरी सिंधिया भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा. इस पर सिंधिया जवाब देते हैं कि कठिनाई तो कांग्रेस के साथ है. आरोप लगाने से पहले क्या उनको नहीं दिखता कि कांग्रेस में कितने गुट हैं. मैं व्यक्तिगत रूप से किसी पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. लेकिन बता देना चाहता हूं कि बीजेपी एक कैडर बेस पार्टी है और मैं भी उसका एक कार्यकर्ता ही हूं.

यहां तुष्टीकरण नहीं है. यहां परिवारवाद की पार्टी नहीं है, ये विकास और सम्मान की पार्टी है. जब सिंधिया से पूछा गया कि परिवारवाद के आरोप कांग्रेस पर लगाए जाते हैं लेकिन इन आरोपों की जद में बीजेपी भी तो आती है. इस पर सिंधिया ने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी सिर्फ एक ही परिवार के लोग प्रमुख पदों पर बैठे, उसे कहते हैं परिवारवाद. एक कंपनी या किसी एक संस्था में सबको मौका मिलना चाहिए. यदि हम नए लोगों को, नए टैलेंट को मौका नहीं देंगे तो वह पार्टी हो या कोई कंपनी उसका पराभव ही होगा. वे नीचे ही जाएगी.

इंडिया गठबंधन को सिंधिया ने बताया हिप्पोक्रेसी

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को सिंधिया ने हिप्पोक्रेसी करार दिया है. सिंधिया ने कहा कि सिर्फ मोदी जी को रोकने के मकसद से विपक्षी दल एकजुट हुए हैं. वरना जो दल एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते, वे आज एक साथ खड़े हो रहे हैं. सिंधिया बताते हैं कि खुद कांग्रेस नेता अधिरंजन चौधरी अपने एक इंटरव्यू में बोल चुके हैं कि मोदी जी को रोकने की मजबूरी के चलते विपक्षी दलों को एक जुट होना पड़ा है.

ये भी पढ़ें– MP NEWS: 4 राज्यों के BJP विधायक पहुंचे भोपाल, ट्रेनिंग लेकर जाएंगे MP की 230 विधानसभा, फिर ये करेंगे