CM मोहन यादव की सरकार का एक महीना हुआ पूरा, कैसा रहा अब तक का कार्यकाल, जानें
मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार को आज एक महीना पूरा चुका हैं. पिछले महीने 13 दिसंबर को मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली थी. उनके एक महीने के कार्यकाल का अगर मोटा-मोटा हिसाब निकाला जाए तो मोहन यादव ने बड़े बैलेंस तरीके से सरकार चलाई हैं.
ADVERTISEMENT

Guna bus accident, CM Mohan Yadav, CM Mohan Yadav action
Mohan Yadav Government: मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार को आज एक महीना पूरा चुका हैं. पिछले महीने 13 दिसंबर को मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली थी. उनके एक महीने के कार्यकाल का अगर मोटा-मोटा हिसाब निकाला जाए तो मोहन यादव ने बड़े बैलेंस तरीके से सरकार चलाई हैं. इस दौरान नौकरशाहों को भी अपने फैसलों के जरिए साफ संदेश दिया है कि 18 साल बाद प्रदेश का निजाम बदल चुका है. आम जनता के साथ व्यवहार के तौर-तरीके भी बदले दें. 1 महीने में उन्होंने आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले किए. अपने काम के जरिए सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का विजन और लोकसभा चुनाव दोनों को साधने की कोशिश की है.
