इस ताजा सर्वे में कांग्रेस पार्टी के लिए चौंकाने वाली बात, गहलोत-पायलट से आगे निकले डोटासरा!
Latest Opinion poll: इस महीने 25 नवंबर को मतदान होंगे. राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के नतीजे अगले महीने 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले ही चुनाव को लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं. ये नतीजे ओपिनियन पोल (opinion poll) के हैं. जिसमें राजस्थान में सरकार के कामकाज और अगली सरकार से […]
ADVERTISEMENT

Latest Opinion poll: इस महीने 25 नवंबर को मतदान होंगे. राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के नतीजे अगले महीने 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले ही चुनाव को लेकर चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं. ये नतीजे ओपिनियन पोल (opinion poll) के हैं. जिसमें राजस्थान में सरकार के कामकाज और अगली सरकार से जुड़े हुए सवाल पूछे गए. इस ओपिनियन पोल में साफ तौर पर मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है. यानी आम आदमी पार्टी, आरएलपी, आजाद समाज पार्टी, बीएसपी समेत अन्य किसी दल का खास प्रभाव नजर नहीं आ रहा.
इस महीने होने जा रहे राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. सर्वे सही साबित हुए तो बीजेपी बहुमत के साथ सत्ता हासिल कर सकती है. इंडिय़ा टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी को 115 सीटें मिलने का अनुमान हैं.
बीजेपी से कितना पीछे कांग्रेस?
सर्वे के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट सकती है. जबकि इस बार निर्दलीयों और छोटी पार्टियों को सिर्फ 5 सीटें मिल सकती है. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान साल 2018 में बीजेपी को 73 सीटें और कांग्रेस को 100 सीटें मिली थीं. बीजेपी को 45 प्रतिशत, कांग्रेस को 42 प्रतिशत और अन्य को 13 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. बीजेपी और कांग्रेस, दोनों के ही वोट प्रतिशत में इजाफा होगा. क्योंकि 2018 के चुनाव में भाजपा को 38.77, कांग्रेस को 39.3 और अन्य को 21.93 फीसदी वोट मिले थे.
गहलोत के गढ़ में कांग्रेस की हार! पायलट भी नहीं कर पाएंगे कमाल?
वहीं, क्षेत्रवार सीटों की बात करें तो लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र मारवाड़ में कांग्रेस को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है. जबकि सचिन पायलट के क्षेत्र में पार्टी को खास फायदा नहीं मिल रहा. खास बात यह है कि शेखावटी में कांग्रेस बढ़त ले सकती है यानी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के फैक्टर से इस क्षेत्र में पार्टी को राहत मिल सकती है.
जयपुर-धौलपुर की 48 सीटों में से बीजेपी को 26, कांग्रेस को 20 और अन्य को दो सीटें मिल सकती है. टोंक-कोटा की 24 सीटों में बीजेपी के खाते में 13 और बाकी 11 सीटें कांग्रेस को मिलने का अनुमान है. यहां 56 में से 34 बीजेपी के हिस्से में और जबकि कांग्रेस महज 20 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य को दो सीटें मिल सकती है.
इसके अलावा मेवाड़ की 48 सीटों में से बीजेपी को 31, कांग्रेस को 16 सीटें और अन्य को एक सीट मिल सकती है. शेखावाटी की 24 सीटों में भी कांग्रेस सबसे ज्यादा 13 सीटें और बीजेपी को 11 सीटें मिलने का अनुमान है.
