पल-पल बदल रहा है फलौदी सट्टा बाजार का मूड, जानिए अब कौन बना रहा है MP में सरकार!

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है और इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा बंपर वोटिंग हुई है, ऐसे में अब पार्टियों के साथ ही साथ प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं.

ADVERTISEMENT

MP Election 2023, Falaudi Betting Market, BJP MP, Phalodi Satta Bazar, mp election 2023, mp politics, mp news, mp breaking news, mp politics, mp news update, mp political news
MP Election 2023, Falaudi Betting Market, BJP MP, Phalodi Satta Bazar, mp election 2023, mp politics, mp news, mp breaking news, mp politics, mp news update, mp political news
Google CTA

Phalodi Satta Bazar: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है और इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा बंपर वोटिंग हुई है, ऐसे में अब पार्टियों के साथ ही साथ प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं. चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे, उससे पहले दोनों ही दल सरकार बनाने के लिए अपने-अपने दावे कर रहे हैं. चुनावों के बीच राजस्थान का फलौदी सट्टा बाजार लगातार सुर्खियों में है. वहां पर पल-पल अनुमान और मूड बदल रहा है. जो फलौदी बाजार वोटिंग से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना रहा था, वही अब बीजेपी को बढ़त बता रहा है.

फलौदी के ताजा अनुमान मध्य प्रदेश में कांटे की लड़ाई बता रहे हैं. यह अनुमान पिछले चुनाव जैसा ही है. सट्टा बाजार जहां बीजेपी को 110 से 112 सीट दे रहा है. वहीं, कांग्रेस को 114-116 सीटें देकर आगे बता रहा है. हमारी सहयोगी साइट लल्लनटॉप के रिपोर्टर अभिनव पांडेय ने फलौदी बाजार का दौरा किया तो वहां के लोगों ने कुछ और ही अनुमान बता दिया.

लोगों का कहना है कि अब तक हम कांग्रेस की सरकार ही बना रहे थे, लेकिन अब चूंकि वहां पर पोलिंग बढ़ गई है और इसके बाद अब बीजेपी आगे आती लग रही है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 77 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है.

ये भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह ताेमर की ‘दिमनी’ सीट पर क्या कहता है फलौदी सट्टा बाजार? जीतेंगे या हारेंगे! जानें

450 साल से चल रहा है ये सट्टा बाजार

फलौदी सट्टा बाजार के लोगों ने बताया कि सांड़ की लड़ाई पर सट्टा लग जाएगा, चप्पल ऊपर फेंको नीचे सीधा गिरेगा या उल्टा, इस पर भी सट्टा लग जाता है. बारिश पर सट्टा लगता है, जैसे बादल आएंगे उसके अंदर कितना पानी है या नहीं. सट्टा हर चीज पर लग जाता है. फलौदी के अंदर कौन कंडीडेट जीत रहा है, इस पर सट्टा लगा है. वहां के लोगों ने बताया कि ये इंडिया ही नहीं, एशिया का सबसे बड़ा सट्टा बाजार है. इंडिया में सबसे फेमस यही है, बीकानेर वाले भी यहीं पर सट्टा लगाते हैं.

ये भी पढ़ें: MP में हुआ बड़ा खेला, बीजेपी या कांग्रेस? किसके लिए ‘पनौती’ बना फलौदी सट्टा बाजार

कैसे लगाते हैं अनुमान

जब उनसे पूछा गया कि अनुमान कैसे लगाते हैं तो लोगों ने बताया कि हर सीट के लिए सर्वे करते हैं, कंडीडेट के साथ भीड़भाड़ देखते हैं, अखबार पढ़ते हैं, सबको आधार बनाकर ही हम पार्टियों को सीट देते हैं. हमारी गाड़ियां भी जाती हैं, सर्वे करते हैं. अमेरिका के चुनाव का भी हमने सर्वे किया था. फलौदी के बहुत सारे लोग मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में रहते हैं. वह हर तरह की रिपोर्ट देते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या 2018 जैसा फंस जाएगा MP का चुनाव? फलौदी सट्टा बाजार के अनुमान से BJP-कांग्रेस टेंशन में!