केदारनाथ धाम में राहुल और वरुण! भाइयों में गले मिलने भर प्रेम बाकी, क्या साथ आना भी मुमकिन?

केदारनाथ धाम में ही दोनों भाइयों की एक छोटी सी मुलाकात हुई है. वीआईपी हेलिपैड जाने के क्रम में मुख्य पुजारी निवास के पास राहुल गांधी की वरुण से मुलाकात हुई.

ADVERTISEMENT

Rahul gandhi, varun Ghandhi
Rahul gandhi, varun Ghandhi
google news

News Tak: कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिनों के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे थे. उनकी यात्रा के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद वरुण गांधी भी परिवार सहित केदारनाथ पहुंच गए. मजे की बात यह है कि केदारनाथ धाम में ही दोनों भाइयों की एक छोटी सी मुलाकात भी हुई है. वीआईपी हेलिपैड जाने के क्रम में मुख्य पुजारी निवास के पास राहुल गांधी की वरुण से मुलाकात हुई. अब भले ही यह इत्तेफाक ही क्यों न हो, इसी बहाने लोगों को गांधी परिवार के इन दो चिरागों पर बात करने का मौका मिल गया है. क्या ऐसा हो सकता है कि आज राजनीति के दो विपरीत ध्रुवों पर खड़े ये दोनों भाई मिल जाएं?