ताजा सर्वे ने कांग्रेस की उड़ाई नींद! गहलोत के गढ़ में भी चौंकाने वाले नतीजे
BJP makes dent in Gehlot’s stronghold in latest survey: राजस्थान (rajasthan news) विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) को लेकर ताजा सर्वे रिपोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ा दी है. इस सर्वे में मारवाड़ रीजन जिसे गहलोत का गढ़ माना जाता है वहां भी बीजेपी बाजी मारती हुई दिख रही है. मारवाड़ रीजन की कुल […]
ADVERTISEMENT

BJP makes dent in Gehlot’s stronghold in latest survey: राजस्थान (rajasthan news) विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) को लेकर ताजा सर्वे रिपोर्ट ने कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ा दी है. इस सर्वे में मारवाड़ रीजन जिसे गहलोत का गढ़ माना जाता है वहां भी बीजेपी बाजी मारती हुई दिख रही है. मारवाड़ रीजन की कुल 61 विधानसभा सीटों पर आए सर्वे रिजल्ट में BJP को ज्यादा सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. ध्यान देने वाली बात है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok Gehlot) मारवाड़ रीजन के जिला जोधपुर के सरदारशहर से विधायक हैं और इस क्षेत्र में इनकी विशेष पकड़ मानी जाती है.
9 अक्टूबर को आए ABP C-वोटर सर्वे के नतीजों के मुताबिक मारवाड़ रीजन में जहां बीजेपी को 39-43 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं वहीं कांग्रेस को महज 15-19 सीटों पर ही सिमटते हुए बताया गया है. अन्य के खाते में 5 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं.
सर्वे के मुताबिक 42 फीसदी और बीजेपी को 47 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. अन्य को 11 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है.
भारी अंतर से जीत रही बीजेपी- सर्वे
सर्वे में आए नतीजों के मुताबिक राजस्थान में बीजेपी को कुल 127-137 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं कांग्रेस को 59-69 सीटें ही मिल रही हैं. अन्य के खाते में 2-6 सीटें मिल रही हैं. साल 2018 में एबीपी-सी वोटर सर्वे में बीजेपी को 56 और कांग्रेस को 142 सीटें मिलते हुए बताया गया था. चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस को 99 और बीजेपी को 73 सीटें मिली थीं. बीएसपी को 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) 2, भारतीय ट्रायबल पार्टी 2, राष्ट्रीय लोक दल को एक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 3 और निर्दलीयों को 13 सीटों पर जीत मिली थी.
2013 का इतिहास दोहराएगी BJP?
सर्वे के नतीजों के मुताबिक इस बार भारी अंतर से बीजेपी जीत रही है. यदि 2018 के सर्वे पर गौर करें तो कांग्रेस जीती तो पर सर्वे में आए नतीजों के मुताबिक सीटें नहीं थीं. इस हिसाब से देखा जाए तो दोनों पार्टियों के बीच जीत का अंतर कम या कांटे की टक्कर भी हो सकती है.
यह भी पढ़ें:
Rajasthan Opinion Poll: करीब दोगुने अंतर से जीत रही BJP, कांग्रेस के खाते में महज इतनी सीटें
