Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान, किरोड़लाल मीणा और सतीश पूनिया को दी ये अहम जिम्मेदारी

Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार अपने चुनावी राज्यों में संगठन में बदलाव करने में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नेताओं को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की है. बीजेपी पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संगठन […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष जेपी का बड़ा ऐलान, किरोड़लाल मीणा और सतीश पूनिया को दी ये अहम जिम्मेदारी
Rajasthan: भाजपा अध्यक्ष जेपी का बड़ा ऐलान, किरोड़लाल मीणा और सतीश पूनिया को दी ये अहम जिम्मेदारी
Google CTA

Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार अपने चुनावी राज्यों में संगठन में बदलाव करने में जुटी हुई है. इसी सिलसिले में शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 नेताओं को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त करने की घोषणा की है.

बीजेपी पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले संगठन में लगातार नियुक्तियां और फेरबदल करने में जुटी है. इससे पहले राजस्थान में संगठन में कई अहम बदलाव किए गए थे. 

इन नेताओं को दी जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति के 11 सदस्यों की नियुक्ति को ऐलान किया है. इसमें हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, बिहार के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है.

इसके अलावा पंजाब के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तेलंगना के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार, तेलंगाना के नेता सोमबीर राजू, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राजस्थान से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा और राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया का नाम शामिल है.