Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के 7 वचन Vs बीजेपी का संकल्प पत्र, जानें कौन किस पर भारी?

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बीजेपी (BJP) ने अपना अपना संकल्प पत्र (bjp manifesto) जारी किया है. इस घोषणा पत्र में बीजेपी ने भी कांग्रेस (Congress) की तरह ही कई लोक लुभावने वादे किए हैं. एक तरफ कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 7 वचन दिए हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के 7 वचन Vs बीजेपी का संकल्प पत्र, जानें कौन किस पर भारी?
Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के 7 वचन Vs बीजेपी का संकल्प पत्र, जानें कौन किस पर भारी?
Google CTA

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बीजेपी (BJP) ने अपना अपना संकल्प पत्र (bjp manifesto) जारी किया है. इस घोषणा पत्र में बीजेपी ने भी कांग्रेस (Congress) की तरह ही कई लोक लुभावने वादे किए हैं. एक तरफ कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को 7 वचन दिए हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी ने भी उसके जवाब में कई ऐसी घोषणाएं की हैं जो उन्हें चुनाव में वोट बटोरने में मदद कर सकती हैं. लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस के 7 वचन और बीजेपी के घोषणा पत्र में से चुनाव में कौन किस पर भारी पड़ेगा.

एक तरफ कांग्रेस ने 7 गारंटी जनता को देने का वादा किया है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने भी इसका तोड़ निकाल लिया है. बीजेपी का घोषणा पत्र पूरी तरह महिला, किसान और युवाओं पर फोकस है. घोषणा पत्र के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस को महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी जमकर घेरा है. बीजेपी ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि अगर प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो महिला सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया जाएगा.

ये हैं कांग्रेस के ‘7 वचन’

  1. कॉलेज छात्रों को फ्री लैपटॉप/टैबलेट.
  2. हर छात्र को इंग्लिश मीडियम शिक्षा.
  3. बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर.
  4. महिला मुखिया को 10,000 रुपये सालाना की आर्थिक सहायता.
  5. ओल्ड पेंशन स्कीम के लिए कानून बनाया जाएगा.
  6. आपदा पीड़ितों को 15 लाख तक मुफ्त बीमा दिया जाएगा.
  7. दो रुपये किलो के भाव से गोबर की खरीद.

बीजेपी ने ‘संकल्प पत्र’ से दिया कांग्रेस को जवाब

  1. 12वीं पास मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी.
  2. बालिकाओं को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.
  3. उज्ज्वला योजना में 400 रुपये का सिलेंडर मिलेगा.
  4. मातृ वंदना योजना की रकम बढ़ाकर 8 हजार रुपये की जाएगी.
  5. पेपर लीक कांड की जांच के लिए SIT का गठन.
  6. AIIMS, IIT की तरह हर डिवीजन में संस्थान बनाए जाएंगे.
  7. हर बेटी के जन्म पर 2 लाख रुपये का सेविंग बॉन्ड दिया जाएगा.

महिला अपराध के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की कोशिश

बीजेपी ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर भी कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा है. घोषणा पत्र में बीजेपी ने वादा किया है कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक महिला थाना, सभी पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया जाएगा. इसके अलावा सभी प्रमुख शहरों में पिंक बस का नेटवर्क भी शुरू होगा. बीजेपी ने पुलिस में महिलाओं की भर्ती में न्यूनतम 33% आरक्षण करने की भी बात कही है.

यह भी पढ़ें: ‘राजस्थान में भी तैयार होगी एंटी रोमियो फोर्स’ बीजेपी के संकल्प पत्र में बड़ी घोषणा