सिलेंडर के सवाल पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं- आप अपनी आवाज नीचे रखिए, मैं ऊपर रखूंगी

सुप्रिया श्रीनेत सवालों का जवाब देने की बजाय उल्टे सवाल करने लगीं. 500 रुपए के सिलेंडर वाले सवाल वे बोलीं- आप आवाज थोड़ी नीचे रखो मैं अपनी आवाज आपसे थोड़ी ऊपर रखूंगीं.

ADVERTISEMENT

सिलेंडर के सवाल पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं- आप आवाज नीचे रखिए, मैं ऊपर रखूंगी
सिलेंडर के सवाल पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं- आप आवाज नीचे रखिए, मैं ऊपर रखूंगी
Google CTA

Congress spokesperson Supriya Srinate got angry: सुप्रिया श्रीनेत (supriya sri) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल राजस्थान तक के शरत कुमार उनसे चुनवी घोषणा पत्र पर सवाल कर रहे थे. वे सवालों का जवाब देने की बजाय उल्टे सवाल करने लगीं. 500 रुपए के सिलेंडर वाले सवाल वे बोलीं- आप आवाज थोड़ी नीचे रखो मैं अपनी आवाज आपसे थोड़ी ऊपर रखूंगीं.

जब उनसे पायलट-गहलोत के साथ होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने बीजेपी के पाले में गेंद फेंक दिया और उल्टा सवाल करने लगीं. जब उनसे कहा गया कि दोनों ही पार्टियों में नेता मिलकर लड़ते हुए नहीं दिख रहे हैं. ऐसे में सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आप रोटी दोनों तरफ सेंक रहे हैं. एक तरफ सेंकिए. तब शरत कुमार ने कहा- रोटी तो दोनों तरफ से सिंकती है.

इस वीडियो को ट्विट करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने लिखा है- ‘देखिये कैसे @SupriyaShrinate गहलोत द्वारा दी गई फर्जी गारंटी के बारे में एक भी बुनियादी सवाल का जवाब नहीं दे पा रहीं और पत्रकार पर हमला करना शुरू कर देती हैं – कहती हैं, “तुम अपनी आवाज थोड़ी नीचे रखो मैं अपनी आवाज थोड़ी ऊंची रखूंगी”! यह महिला पत्रकार थीं? वास्तव में?
क्या अपना काम करने के लिए पत्रकारों के साथ इसी तरह व्यवहार किया जाना चाहिए? साथ ही राजस्थान से संबंधित मुद्दों पर उनकी गहराई की कमी भी उजागर होती है!’