Rajasthan Election 2023: इन 3 कैटेगरी के लोग घर बैठे कर पाएंगे मतदान, पहली बार होगा ऐसा

Barmer: राजस्थान (Rajasthan News) में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Vidhan Sabha Election 2023) को करीब 3 महीने का वक्त बचा है. इसको लेकर राजनीतिक दलों के साथ इलेक्शन कमीशन (Election Commission Of Rajasthan) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में निर्वाचन विभाग की […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Election 2023: इन 3 कैटेगरी के लोग घर बैठे कर पाएंगे मतदान, पहली बार होगा ऐसा
Rajasthan Election 2023: इन 3 कैटेगरी के लोग घर बैठे कर पाएंगे मतदान, पहली बार होगा ऐसा
Google CTA

Barmer: राजस्थान (Rajasthan News) में विधानसभा चुनाव (Rajasthan Vidhan Sabha Election 2023) को करीब 3 महीने का वक्त बचा है. इसको लेकर राजनीतिक दलों के साथ इलेक्शन कमीशन (Election Commission Of Rajasthan) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में निर्वाचन विभाग की ओर से राज्य और जिला लेवल के प्रशिक्षित दल द्वारा पुलिसकर्मियों और सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.

निर्वाचन विभाग के प्रशिक्षित दल ने अधिकारियों को मतदान करवाने की तमाम प्रक्रिया को बारीकी से समझाया और मशीनरी की जानकारी भी दी. इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण पुरोहित ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन विभाग के निर्देश पर सेक्टर अधिकारियों और पुलिस दलों को प्रशासन ने प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है. ताकि, आने वाले विधानसभा चुनाव शांति व्यवस्था के साथ विश्वसनीय तरीके से करवाए जाएं. इसको लेकर शिव, चौहटन, गुड़ामालानी विधानसभा के अधिकारियों को बाड़मेर में प्रशिक्षण दिया गया है. वहीं सिवाना, पचपदरा और सिवाना के लिए बालोतरा मुख्यालय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

3 कैटेगरी के लोग घर से कर पाएंगे मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव के दौरान तीन कैटेगरी के लोगों को घर से वोटिंग करने की सुविधा मिल पाएगी. पहला दिव्यांग, दूसरे 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध महिला-पुरुष को घर से मतदान करने की सुविधा होगी. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने का बाद उनको एक फॉर्म सबमिट करना होगा. फॉर्म के बाद अगर उनको इन कैटेगरी में शामिल किया जाता है तो वो लोग पोस्टल बैलेट से घर बैठे मतदान कर पाएंगे.

अगर वे लोग मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहें तो उसकी भी छूट रहेगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित, एडीएम अंजुम ताहिर समा, एएसपी, डीएसपी समेत लेक्चरर मुकेश पचौरी, लक्ष्मीनारायण जोशी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के ये पूर्व CM अपने सिग्नेचर के नीचे क्यों लिखते थे ‘कार’? पढ़ें ये रोचक किस्सा