Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने मंच से ऐसा क्या कहा कि बुजुर्ग फफककर रो पड़े, देखें Video

Elderly people cried after listening to Divya Maderna’s speech: राजस्थान (rajasthan election 2023) के ओसियां विधानसभा से कांग्रेस की उम्मीदवार दिव्या मदेरणा (divya maderna) के नामांकन का भाषण काफी चर्चा में है. दिव्या ने इस दिन मंच से ने केवल विरोधियों को जवाब दिया बल्कि पिता के जेल में रहने के दौरान अपनी और परिवार […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने मंच से ऐसा क्या कहा कि बुजुर्ग फफककर रो पड़े, देखें Video
Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने मंच से ऐसा क्या कहा कि बुजुर्ग फफककर रो पड़े, देखें Video
Google CTA

Elderly people cried after listening to Divya Maderna’s speech: राजस्थान (rajasthan election 2023) के ओसियां विधानसभा से कांग्रेस की उम्मीदवार दिव्या मदेरणा (divya maderna) के नामांकन का भाषण काफी चर्चा में है. दिव्या ने इस दिन मंच से ने केवल विरोधियों को जवाब दिया बल्कि पिता के जेल में रहने के दौरान अपनी और परिवार की पीड़ा भी बताई. इस दर्द को सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे कुछ बुजुर्गों की आंखें भर आईं. कुछ फफक कर रो पड़े.

दिव्या ने मंच से दहाड़ा और खुद को शेरनी बताया. उन्होंने ये भी कहा कि वे शेरनी की तरह लड़ेंगीं. विरोधियों को करारा जवाब देते हुए दिव्या ने कहा- 2011 से 2023 में आज जवाब देने आई हूं. निम्न स्तर के जो प्रहार करते हैं. अरे जरा सोच कर देखिए कि आप जेल की सलाखों में हो और आपकी बेटी बाहर शादी मना रही हो. मेरे पिता, उनके दर्द और उनके प्रति सेवा मेरा सबसे पहला कर्तव्य है.

जेल के 10 साल फेरे किए हैं- दिव्या मदेरणा

जब मेरे पिता दर्द और विरह के अंदर कैसे करवट बदलते होंगे और कैसे एक दिन निकलता होगा और कैसे एक रात निकलती होगी. मेरे भाग्य की लकीरों में शादी नहीं लिखी है क्योंकि मेरे भाग्य की लकीरों में सेंट्रल जेल लिखी थी. जिसके 10 साल मैंने फेरे किए हैं. क्योंकि वो मेरा कर्तव्य था. मुझे चुनौती देने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखो.

ये शेरनी पैदायशी तृप्त है- दिव्या मदेरणा

दिव्या ने विपक्षियों के निम्न स्तर के कटाक्ष पर भी वार करते हुए कहा- शेरनी भूखी है. शेरनी प्यासी है. उसे जंगल में शेर के पास भेजो… अपने बेटियों के लिए भी बोलते हो क्या? न मैं भूखी हूं न मैं प्यासी हूं… मैं पैदाइशी तृप्त हूं कोई तृष्णा नहीं है मुझे. दिव्या ने ये भी कहा कि वो शेरनी की तरह लड़ेंगी.

यह भी पढ़ें: 

Rajasthan: दिव्या मदेरणा ने अपनी शादी को लेकर बताई ये बात, देखें Video