Rajasthan Election: बागी हो सकते हैं रविंद्र सिंह भाटी? बोले- ‘समर्थकों ने कहा तो चुनाव जरूर लडूंगा’

Rajasthan Election: रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Bhati) चर्चाओं में बने हुए हैं. शिव विधानसभा (Shiv Assembly) से टिकट नहीं मिलने के बाद वह ट्वीटर पर ट्रेंड भी करने लगे थे. उनके समर्थकों को लग रहा था कि हाल ही में भाजपा ज्वॉइन करने वाले रविंद्र भाटी को शिव से टिकट मिलेगा. लेकिन भाजपा की चौथी […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Election: बागी हो सकते हैं रविंद्र सिंह भाटी? बोले- 'समर्थकों ने कहा तो चुनाव जरूर लडूंगा'
Rajasthan Election: बागी हो सकते हैं रविंद्र सिंह भाटी? बोले- 'समर्थकों ने कहा तो चुनाव जरूर लडूंगा'
Google CTA

Rajasthan Election: रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Bhati) चर्चाओं में बने हुए हैं. शिव विधानसभा (Shiv Assembly) से टिकट नहीं मिलने के बाद वह ट्वीटर पर ट्रेंड भी करने लगे थे. उनके समर्थकों को लग रहा था कि हाल ही में भाजपा ज्वॉइन करने वाले रविंद्र भाटी को शिव से टिकट मिलेगा. लेकिन भाजपा की चौथी सूची में शिव से भाटी की यह टिकट स्वरूप सिंह खारा को दी गई. रविंद्र को शिव से भाजपा की टिकट का प्रबल दावेदार माने जा रहे थे.

रविंद्र भाटी 2021 से लगातार शिव विधानसभा में सामाजिक कार्यों में लगे हुए थे. हाल ही में उन्होंने शिव विधानसभा में शिव जन आशीर्वाद यात्रा भी निकाली थी. जिसके बाद से उनके भाजपा में जाने की चर्चाएं होने लगी थी. लेकिन उनको भाजपा ज्वॉइन करने के बाद भी टिकट नहीं मिला. अब समर्थकों में भारी रोष है.

भाटी बोले- समर्थकों से कहा तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा.

टिकट नहीं मिलने के बाद एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अब चुनाव लड़ने का फैसला समर्थक, जनता और शिव के युवा तय करेंगे. भाटी ने कहा, ‘यदि सभी ने एकजुटता से कहा तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा.’

भाटी के साथ हुआ धोखा

स्वरूप खारा को टिकट मिलने की घोषणा के बाद से ही रविंद्रसिंह भाटी के समर्थक सड़कों पर उतर गए है और बीजेपी के खिलाफ आक्रोश जा रहे हैं. रविंद्रसिंह भाटी के समर्थकों का कहना है कि भाटी ने बीजेपी पर भरोसा करके बीजेपी जॉइन की लेकिन, बीजेपी ने भाटी के साथ बड़ा धोखा किया है. इसका परिणाम बीजेपी को भुगतना पड़ेगा.

Rajasthan Election: कांग्रेस की छठी सूची आने से पहले 26 उम्मीदवारों के नाम वायरल, देखें