अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस MLA जौहरी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, बोले- ‘सर्वे में फर्स्ट रहा फिर भी…’

Johari Lal Meena rebelled after being denied ticket: अलवर (Alwar News) की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा (JohriLal Meena) बागी हो गए हैं. वह 2 नवंबर को निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे. टिकट कटने से नाराज जौहरी मीणा ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे. दरअसल, विधायक जौहरी की अपने आवास पर […]

ADVERTISEMENT

अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस MLA जौहरी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, बोले- 'सर्वे में फर्स्ट रहा
अलवर के राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस MLA जौहरी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, बोले- 'सर्वे में फर्स्ट रहा
Google CTA

Johari Lal Meena rebelled after being denied ticket: अलवर (Alwar News) की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा (JohriLal Meena) बागी हो गए हैं. वह 2 नवंबर को निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे. टिकट कटने से नाराज जौहरी मीणा ने पहले ही इसके संकेत दे दिए थे. दरअसल, विधायक जौहरी की अपने आवास पर बुधवार दोपहर को समर्थकों के साथ बैठक हुई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया. जौहरी ने कांग्रेस पार्टी पर उन्हें धोखा देने का भी आरोप लगाया है.

मीडिया से बातचीत में एमएलए जौहरी ने बताया, “मैं राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक हूं. मैंने टिकट मांगा और करीब 4-5 बार सर्वे हुआ. सर्वे रिपोर्ट में मेरा प्रथम स्थान रहा और मैं ये समझता रहा कि मेरा टिकट फाइनल हो गया. मुझे वरिष्ठ नेताओं ने ये कहा कि आप क्यों घूमते हो आपका टिकट फाइनल है. इसी विश्वास में मैं रहा और एन वक्त पर मेरा टिकट काटकर किसी और को दे दिया. जो ना तो कभी कांग्रेस का रहा और ना ही कांग्रेस का मेंबर है.”

कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का किया ऐलान

जौहरी लाल मीणा ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही रहा हूं और बार-बार कांग्रेस पार्टी ने मुझे धोखा देकर टिकट काटा है. इस बार जनता के कहने पर मैं चुनाव लड़ूंगा और कांग्रेस प्रत्याशी को हराऊंगा. अब हम ये बता देंगे कि टिकट कैसे काटा जाता है. जनता सर्वोपरि होती है. इसलिए जनता ने यह फैसला लिया कि हम चुनाव लड़ाएंगे व 2 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. चुनाव जौहरीलाल मीना नहीं लड़ रहा, चुनाव जनता लड़ा रही है और जनता लड़ रही है.”

यह भी पढ़ें: राजस्थान में किसकी बनेगी सरकार? ताजा सर्वे में BJP की बल्ले-बल्ले, देखें कांग्रेस का हाल