वसुंधरा राजे को बीजेपी की दूसरी लिस्ट में मिली जगह, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

Vasundhara Raje’s name also in the second list of Rajasthan BJP: बीजेपी की दूसरी लिस्ट सीईसी की बैठक के बाद जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में पार्टी ने कद्दावर नेताओं के टिकटों की घोषणा कर दी है. पार्टी में दरकिनार किए जाने जैसी बातों के बीच राजे को भी इस लिस्ट में उम्मीदवार […]

ADVERTISEMENT

Vasundhara Raje's name also in the second list of BJP candidates:
Vasundhara Raje's name also in the second list of BJP candidates:
Google CTA

Vasundhara Raje’s name also in the second list of Rajasthan BJP: बीजेपी की दूसरी लिस्ट सीईसी की बैठक के बाद जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में पार्टी ने कद्दावर नेताओं के टिकटों की घोषणा कर दी है. पार्टी में दरकिनार किए जाने जैसी बातों के बीच राजे को भी इस लिस्ट में उम्मीदवार बनाया गया है. बताया जा रहा है कि राजे की बात इस लिस्ट में मानी भी गई है. गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ सीईसी की बैठक में राजे भी शामिल थीं और खुश नजर आ रही थीं. यानी इस सूची में राजे की खूब चली है.

वसुंधरा राजे को झालरापाटन से टिकट दिया गया है. ये उनकी अपनी सीट है. सियासी गलियारों में ये चर्चा थी कि राजे को धौलपुर से टिकट देने की बात चल रही है. हालांकि उन्हें उनकी ही सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है.

इन कद्दावरों को भी बनाया उम्मीदवार

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अंबर से और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को तारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है. दीप्ती माहेश्वरी को राजसमंद से और सुरेंद्र सिंह राठौड़ को कुंभलगढ़ से टिकट दिया गया है. वासुदेव देवनानी को अजमेर उत्तर से, अनीता भदेल को अजमेर दक्षिण से टिकट दिया गया है.

अलवर जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

भाजपा की दूसरी सूची में अलवर जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हुई है. अलवर शहर विधानसभा सीट से संजय शर्मा, मुंडावर विधानसभा सीट से मनजीत चौधरी और थानागाजी विधानसभा सीट से हेम सिंह भडाना को भाजपा ने टिकट दिया है. संजय शर्मा और मनजीत चौधरी सिटिंग एमएलए हैं. जबकि थानागाजी में हेमसिंह भड़ाना पहले विधायक व मंत्री रह चुके हैं.

बांसवाड़ा सीट अभी नहीं हुई क्लीयर

बांसवाड़ा विधानसभा सीट पर टिकट अभी तक किसी को नहीं दिया गया है. पूर्व सांसद मानशंकर निनामा को घाटोल विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. गढ़ी से वर्तमान भाजपा विधायक कैलाश मीणा को को दूसरी बार टिकट मिला है.

ज्योति मिर्धा को इस सीट से मिला टिकट

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिला हुई ज्योति मिर्धा को पार्टी ने नागौर से उम्मीदवार बनाया है. नागौर मिर्धा परिवार की पारंपरिक सीट है और यहां हनुमान बेनीवाल से ज्योति मिर्धा का सीधा मुकाबला है.

यहां क्लिक करके देखें बीजेपी के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

यहां क्लिक करके देखें बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट