Rajasthan: फिर हनुमान बेनीवाल के निशाने पर हरीश चौधरी, बोले- दम हैं तो कांग्रेस छोड़कर बनाए नई पार्टी

Rajasthan: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी में अदावत का दौर लगातार जारी है. अचानक बाड़मेर दौरे पर पहुंचे हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर हरीश चौधरी पर जमकर तंज कसा है. दरअसल, हनुमान बेनीवाल ने पिछले बाड़मेर दौरे के दौरान कहा था कि हरीश चौधरी मुझे अलसुबह रेलवे स्टेशन पर मिले […]

ADVERTISEMENT

गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक तो हनुमान बेनीवाल ने दी ये खुली चुनौती
गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक तो हनुमान बेनीवाल ने दी ये खुली चुनौती
Google CTA

Rajasthan: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी में अदावत का दौर लगातार जारी है. अचानक बाड़मेर दौरे पर पहुंचे हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर हरीश चौधरी पर जमकर तंज कसा है.

दरअसल, हनुमान बेनीवाल ने पिछले बाड़मेर दौरे के दौरान कहा था कि हरीश चौधरी मुझे अलसुबह रेलवे स्टेशन पर मिले थे. लेकिन हरीश चौधरी ने इसके जवाब ने बेनीवाल से मिलने की बात से साफ इनकार कर दिया था. बेनीवाल ने कहा कि कल हरीश चौधरी ये भी कह देंगे कि मैं हनुमान, गहलोत या वसुंधरा को भी नहीं जानता.

डरे हुए हैं हरीश चौधरी

बेनीवाल ने कहा कि हरीश चौधरी डरे हुए हैं. मंत्री पद छिन गया और पंजाब में रहते जो भ्रष्टाचार हुआ, पंजाब कांग्रेस ने जो शिकायते की, इससे उनका मामला गड़बड़ हो गया है. बेनीवाल ने कहा कि कहा हरीश चौधरी राजस्थान को बदलने की बात करते थे और आज बायतु आकार गली-गली घूम रहे हैं. मुझे लगता है कि वो परेशानी के चलते कुछ भी बयान दे देते हैं. ये बात जरूर है कि उन्होंने मेरी गाड़ी पर पत्थर फिकवाए थे, ये हिसाब उनसे मेरा बाकी है.

कांग्रेस से संतुष्ट नहीं है पायलट, गुर्जरों में भी पायलट का क्रेज कम

हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी कांग्रेस में जो हुआ है. कांग्रेस से ये संतुष्ट नहीं है और कांग्रेस भी इनसे थक चुकी है. क्योंकि पार्टी में रहते हुए इन्होंने पार्टी का नुकसान किया है. अगर पार्टी बनाकर संघर्ष करते और आरएलपी से गठबंधन करते तो सचिन पायलट का भविष्य उज्ज्वल था. सचिन पायलट का जो गुर्जरों में क्रेज था. अब यह क्रेज कम होता जा रहा है.

रिश्वत मामले और ओमाराम एनकाउंटर पर भी सरकार पर सवाल

मीडिया से बातचीत में बेनीवाल राज्य की गहलोत सरकार जमकर बरसे. बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. आप देखिए किस तरह से नौकरी लगाने के नाम में कांग्रेस के पूर्व मंत्री 18 लाख की रिश्वत लेते पकड़े गए. हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में कितने घोटाले हुए वसुंधरा राजे के समय लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही, इसका मतलब बीजेपी और कांग्रेस मिले हुए हैं ओमाराम एनकाउंटर पर भी बेनीवाल ने जमकर भड़ास निकाली. बेनीवाल ने कहा कि गहलोत जी संविधान की बात करते हैं. सरकार में अपराध, भय भ्रष्टाचार चरम पर है. आए दिन एनकाउंटर हो रहे हैं, ऐसे एनकाउंटर का सरकार को कोई हक नहीं है. अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो उसे कानून, न्यायालय सजा देगा.

हरीश चौधरी कांग्रेस छोड़कर बनाएं नई पार्टी: बेनीवाल

ओबीसी आरक्षण आंदोलन पर बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि हरीश चौधरी से पहले मैने ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाया था. हरीश चौधरी ने केवल फॉर्मल्टी की. बेनीवाल ने कहा कि हरीश चौधरी गहलोत से बात करके महज आधा घंटा धरने पर बैठ गए और फिर गोविंदसिंह डोटासरा के साथ सीएम हाउस चले गए. बेनीवाल ने कहा कि क्या कोई सरकार का मंत्री या विधायक सरकार के खिलाफ धरने पर बैठता है क्या? जो सरकार के खिलाफ धरने पर बैठता है उसे पार्टी में नहीं रहना चाहिए, पार्टी छोड़ देनी चाहिए. बेनीवाल ने कहा कि मैं तो हरीश चौधरी को भी कहना चाहता हूं कि उनमें दम है तो पार्टी बनाए अलग से. उनके पास तो पैसा भी खूब है, पंजाब से लाएं हैं, और कहीं से भी लाए हैं. पार्टी बनाकर मुख्यमंत्री बन जाएं राजस्थान के, कौन मना कर रहा है उनको?