बीजेपी ने कर दिया ऐसा खेल, हनुमान बेनीवाल से लेकर गहलोत, सबकी बढ़ जाएगी मुश्किल!
BJP rajasthan news: चुनाव के 25 दिन बाकी है, वहीं बीजेपी (bjp) ने एक साथ कई पार्टियों को झटका दे दिया है. बीजेपी में आएलपी के उदयलाल डांगी, पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और खंडेला से कांग्रेस के बागी सुभाष मील ने बीजेपी सदस्यता ले ली है. इन नेताओं की ज्वॉइनिंग से मेवाड़, करौली और […]
ADVERTISEMENT

BJP rajasthan news: चुनाव के 25 दिन बाकी है, वहीं बीजेपी (bjp) ने एक साथ कई पार्टियों को झटका दे दिया है. बीजेपी में आएलपी के उदयलाल डांगी, पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और खंडेला से कांग्रेस के बागी सुभाष मील ने बीजेपी सदस्यता ले ली है. इन नेताओं की ज्वॉइनिंग से मेवाड़, करौली और शेखावटी में बीजेपी ने बढ़त लेने की कोशिश की है. दरअसल, वल्लभनगर उपचुनाव में उदयलाल डांगी ने हनुमान बेनीवाल का साथ देते हुए आरएलपी (rlp) से चुनाव लड़ा था.
इसके बाद बीजेपी ने डांगी को 6 साल के लिए बीजेपी से निष्कासित कर दिया था. उपचुनाव में करीब 25 फीसदी वोट लाने के साथ ही डांगी ने आरएलपी के कुनबे को मजबूत करने की कोशिश भी की. ऐसे में उनका बीजेपी के साथ आना बेनीवाल के लिए बड़ा झटका है.
वहीं, साल 2018 में बसपा से लाखन सिंह मीना के हाथों हार के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का इस बार टिकट कट गया. जबकि बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए लाखन सिंह मीना को कांग्रेस ने करौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जानकारी के अनुसार कांग्रेस से टिकट कटने के बाद नाराज होकर पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था.
वहीं, सुभाष मील सीकर की खंडेला सीट में कांग्रेस से टिकट का दावा ठोंक रहे थे. लेकिन टिकट नही मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली. गौरतलब है कि 31 अक्टूबर की शाम को जारी चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने सीकर जिले की खंडेला सीट से मौजूदा विधायक महादेवसिंह पर फिर भरोसा जताया. जिसके बाद मील की नाराजगी को लेकर खबरें सामने आ रही थी.
