‘सबसे ज्यादा राम राम सा तो मैं बोलता हूं’ किसान सम्मेलन में बीजेपी पर जमकर बरसे सचिन पायलट

Rajasthan News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट नागौर के परबतसर में सोमवार को किसान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे. अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वे बड़े राम भक्त बनते हैं लेकिन सबसे ज्यादा राम राम सा तो मैं बोलता हूं. वे राम के नाम पर केवल वोट लेना जानते […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट नागौर के परबतसर में सोमवार को किसान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे. अपने भाषण में उन्होंने बीजेपी पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वे बड़े राम भक्त बनते हैं लेकिन सबसे ज्यादा राम राम सा तो मैं बोलता हूं. वे राम के नाम पर केवल वोट लेना जानते हैं. उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर भी मोदी सरकरा पर जमकर हमला बोला.

सचिन पायलट ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहा करते थे किसानों की आय दोगुनी कर देंगे. मैं पूछना चाहता हूं कि वह कौन किसान है जिसकी आय आपने दोगुनी कर दी.सचिन पायलट ने महंगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल से लेकर सिलेंडर तक सब महंगा कर दिया. सिलेंडर 1100 रुपये में बिक रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर भविष्य में किसान संगठित हो गया, नौजवान संगठित हो गया तो झूठ बोलकर राज करने वाले भी सत्ता से हट जाएंगे.

तस्वीर: सचिन पायलट के ट्विटर से

 

पायलट ने तीन कृषि कानूनों को लेकर भी केंद्र सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि वे किसानों के लिए 3 कृषि कानून लेकर आए थे उन्हें भी वापस लेना पड़ गया. गौरतलब है कि मिशन 2023 की तैयारी में उतर चुके सचिन पायलट नागौर के बाद हनुमानगढ़, झुंझुनूं और पाली में भी किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. सचिन पायलट की इस सभा को जाट राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इस क्षेत्र में आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल और कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा जैसे नेताओं का काफी प्रभाव माना जाता है. रविवार शाम को सचिन पायलट नागौर के खरनाल में तेजाजी मंदिर में दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे.

यह भी पढ़ें: जाटलैंड में डोटासरा-बेनीवाल को चुनौती! 36 कौम को साधकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में पायलट