मीटिंग के बाद बाहर आए पायलट, बोले- बन रही स्ट्रेटजी जिससे अल्टरनेट नहीं रिपीट करेंगे सरकार

Sachin Pilot After Party Meeting: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक हुई. राजस्थान के महत्वपूर्ण नेताओं संग कांग्रेस हाईकमान की यह मीटिंग करीब 4 घंटे तक चली. बैठक से बाहर आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बताया कि पिछले 25 सालों में राजस्थान में […]

ADVERTISEMENT

मीटिंग के बाद बाहर आए पायलट, बोले- बन रही स्ट्रेटजी जिससे अल्टरनेट नहीं रिपीट करेंगे सरकार
मीटिंग के बाद बाहर आए पायलट, बोले- बन रही स्ट्रेटजी जिससे अल्टरनेट नहीं रिपीट करेंगे सरकार
Google CTA

Sachin Pilot After Party Meeting: राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक हुई. राजस्थान के महत्वपूर्ण नेताओं संग कांग्रेस हाईकमान की यह मीटिंग करीब 4 घंटे तक चली. बैठक से बाहर आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बताया कि पिछले 25 सालों में राजस्थान में लगातार एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी का प्रकरण चल रहा है. इसे खत्म करके दोबारा कांग्रेस की सरकार कैसे बने, इस पर बहुत सार्थक, व्यापक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई.

सचिन पायलट ने कहा, “आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और माननीय नेता राहुल गांधी ने एक मीटिंग बुलाई थी. राजस्थान के सभी प्रमुख नेताओं को यहां आमंत्रित किया गया था. लगभग 4 घंटे तक हमारी चर्चा हुई. आने वाले कुछ महीनों के बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव हैं. उन चुनावों के लिए क्या स्ट्रैटजी होनी चाहिए, इस पर बड़े ही खुले दिमाग से हम सब लोगों ने चर्चा की. मुझे बताते हुए खुशी है कि सभी लोगों ने विश्वास जताया है कि अगले कुछ महीनों में मेहनत करके हम सरकार को रिपीट करेंगे.”

मीटिंग में पायलट पर कोई फैसला नहीं
मीटिंग से पहले चर्चाएं थीं कि इस बैठक में कुछ बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं. संगठन में बदलाव और कैबिनेट मंत्रिमंडल फेरबदल के अलावा सचिन पायलट की भूमिका पर फैसला होने की संभावना थी. हालांकि इस बात पर कोई निर्णय नहीं हो पाया कि विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट का क्या रोल रहेगा.

बैठक में वर्चुअली जुड़े थे सीएम गहलोत
कांग्रेस पार्टी की इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत वर्चुअली जुड़े थे. मीटिंग के दौरान कुछ समय के लिए मीडियाकर्मियों को वीडियो और फोटो के लिए अनुमति दी गई. राहुल गांधी ने मीडियाकर्मियों से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि बैठक में गहलोतजी भी जुड़े हैं लैपटॉप में उन्हें भी दिखा दीजिए. इस बात पर बाकी नेताओं ने कहा कि बड़ी स्क्रीन लगी है उस पर भी देख सकते हैं.

सर्वे के आधार पर टिकट देने के संकेत
बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी रंधावा ने बताया कि मीटिंग में शामिल सभी नेताओं ने एक ही बात कही कि सभी मिलकर बीजेपी को हराएंगे. विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम के लिए सर्वे चल रहे हैं. जो जीतने वाला उम्मीदवार होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा. उनमें से कई नाम तय हो गए हैं. विधानसभा चुनावों से बहुत पहले ही कर्नाटक की तरह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा.

ये नेता रहे बैठक में शामिल
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट, स्पीकर सीपी जोशी, भंवर जितेंद्र सिंह के अलावा राज्य के 9 मंत्रियों ने हिस्सा लिया. प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, शकुंतला रावत, रमेश मीणा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, ममता भूपेश, लालचंद कटारिया, रामलाल जाट, जाहिदा खान, अशोक चांदना, राजेंद्र यादव भी शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: मीटिंग में पायलट पर फैसला नहीं, कांग्रेस जल्द करेगी राजस्थान में उम्मीदवारों का ऐलान