निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के 12 सदस्य, अब कैसा है राज्यसभा का गणित? बहुमत के खेल में कौन मार रहा बाजी?

Rajya Sabha Election: 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में अब वर्तमान में बीजेपी की संख्या बढ़ कर 96 पहुंच गई है. वहीं NDA की संख्या बढ़ कर 112 हो गई है. इसके साथ ही NDA को छह मनोनीत और एक निर्दलीय का भी समर्थन है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की 12 सीटों के लिए पिछले दिनों नामांकन हुए थे. नामांकन की डेट समाप्त होने के बाद बीते दिन सभी 12 सीटों पर बिना वोटिंग हुए ही नतीजे भी घोषित हो गए. जानकारी के मुताबिक सभी सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ. बीजेपी के नौ, कांग्रेस एक, एनसीपी अजीत पवार एक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के एक उम्मीदवार की जीत हुई. आपको बता दें कि, असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो-दो सीट, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना था. इन सीटों पर एक से अधिक उम्मीदवार नहीं होने पर सभी को निर्विरोध ही चुन लिया गया.