महाराष्ट्र के 'माझी लड़की बहिन योजना' के विज्ञापन पर 200 करोड़ का खर्च, RTI से हुआ खुलासा

Ladki Bahin Scheme: अमरावती के RTI कार्यकर्ता अजय बोस ने 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' को लेकर सूचना के अधिकार के तहत एक RTI डाला हुआ था. RTI के जवाब में इस योजना को लेकर कई खुलासे हुए है. इसमें सबसे बड़ा खुलासा इसके विज्ञापन पर हुए खर्च का है.

ADVERTISEMENT

Maharashtra Ladki Bahin Scheme
Maharashtra Ladki Bahin Scheme
google news

Ladki Bahin Scheme: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' को लेकर जानकारी सामने आई है. अमरावती के आरटीआई कार्यकर्ता अजय बोस की RTI ये खुलासा हुआ है कि, 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' के विज्ञापनों पर अब तक 200 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके है. इस खुलासे के बाद से ही प्रदेश की विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये योजना और RTI से क्या हुआ खुलासा.