OBC, जाति जनगणना से लेकर राम मंदिर पर होगा 2024 का चुनाव? कौन भारी पड़ेगा, एक्सपर्ट से समझिए
दिसंबर में पांच राज्यों में वोट डाले जाने हैं. राज्यों में पार्टियां वोटरों को रिझाने के लिए तरह-तरह की स्कीमें और गारंटियां लेकर आ रही हैं. विपक्ष जातिगत जनगणना को भी मुद्दा बना रहा है. वहीं बीजेपी अपने हिंदुत्व के मुद्दे को भुनाने की कोशिश में लग गई है.
ADVERTISEMENT

2024 का लोकसभा चुनाव राम मंदिर, जाति जनगणना या फिर विकास किस पर लड़ा जाएगा
न्यूज तकः दिसंबर में पांच राज्यों में वोट डाले जाने हैं. राज्यों में पार्टियां वोटरों को रिझाने के लिए तरह-तरह की स्कीमें और गारंटियां लेकर आ रही हैं. विपक्ष जातिगत जनगणना को भी मुद्दा बना रहा है. वहीं बीजेपी अपने हिंदुत्व के मुद्दे को भुनाने की कोशिश में लग गई है. 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्यौता मिल चुका है. विधानसभा चुनावों के खत्म होते ही पार्टियां आम चुनावों की तैयारियों में लग जाएंगी. क्या लोकसभा चुनाव ओबीसी के मुद्दे, कास्ट सेंसस और राम मंदिर के इर्द-गिर्द ही होंगे? कई लोग 2023 के विधानसभा चुनावों को 2024 के आम चुनावों का सेमी-फाइनल भी कह रहे हैं.