आज के मुख्य समाचार 01 नवंबर 2024 LIVE: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की 5 साल में बढ़ी 7 साल उम्र, यह सुनकर सब हैरान
आज के मुख्य समाचार 01 नवंबर 2024 LIVE: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन की जन्मतिथि को लेकर मामला सुर्खियों में हैं. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. हेमंत ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनकी उम्र पांच साल के अंतराल में ही सात साल बढ़ गई है.
ADVERTISEMENT

आज के मुख्य समाचार 01 नवंबर 2024 LIVE: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन की जन्मतिथि को लेकर मामला सुर्खियों में हैं. दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. हेमंत ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनकी उम्र पांच साल के अंतराल में ही सात साल बढ़ गई है. 2019 में हेमंत के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 42 साल बताई गई थी, लेकिन इस साल नामांकन पत्र में उनकी उम्र 49 साल बताई गई है. अब हेमंत की उम्र को सवाल उठाए जा रहे हैं.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 04:29 PM • 01 Nov 2024
सीएम नायब सिंह सैनी ने बनाई जलेबी
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में जलेबी बनाई.
- 01:04 PM • 01 Nov 2024
UCC पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने क्या कहा
गया, बिहार: UCC पर जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा, "UCC लागू होना चाहिए या नहीं ये बड़ा मुद्दा रहा है... सरकार किसी की भी हो जब तक कानून से प्रभावित होने वाले लोगों को विश्वास में न लिया जाए तब तक आप उस कानून को लागू नहीं करवा पाएंगे... जैसे किसानों को विश्वास में लिए बगैर सरकार ने कानून बनाए थे तो उन्हें उसे वापस लेना पड़ा था... लोकतंत्र की यही ताकत है। लोकतंत्र में आपसे ये अपेक्षा रखी जाती है कि आप जब कानून बनाते हैं तो आप उन सभी वर्गों, व्यक्तियों और समूहों को विश्वास में लें जो उस कानून से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हो सकते हैं।"
- 11:15 AM • 01 Nov 2024
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला का केजरीवाल पर निशाना
दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "दिवाली के अगले दिन जब हम यमुना के घाट पर आए हैं तो यमुना नदी कितनी प्रदूषित है इसका अंदाजा झाग की मोटी परत देख कर मिल रहा है. इसका कारण पिछले 10 वर्षों में 7000 करोड़ रुपये यमुना नदी की सफाई के लिए दिए गए थे वो अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार में खा लिए. अब वे(AAP) छठ पूजा आने से पहले डिफोमर कंसन्ट्रेट छिड़क रहे हैं… जिससे ऊपर से सतही रूप से झाग साफ हो जाएगी लेकिन पानी प्रदूषित ही रहेगा... क्या इससे पानी साफ होने वाला है?... अरविंद केजरीवाल ने वादे किए थे... छठ पूजा में महिलाओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। दिल्ली को गैस चेंबर बना दिया... उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दोष देते हैं लेकिन उन्होंने आज यमुना नदी के पानी को इतना प्रदूषित कर दिया है. अगर आप सांस लेंगे तो फेफड़े खराब और पानी पिएंगे तो पेट खराब होगा
- 10:33 AM • 01 Nov 2024
लखनऊ में दिवाली पर लगी आग
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पास स्थित सास एन्क्लेव में कल रात आग लग गई. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने समय रहते आग पर पाया काबू पा लिया.
- 09:25 AM • 01 Nov 2024
1951 के बाद सफदरजंग में सबसे गर्म रहा अक्टूबर 2024
दिल्ली, अक्टूबर महीने में सफदरजंग में मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35.1°C और 21.2°C दर्ज किया गया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों के मामले में 1951 के बाद अक्टूबर 2024 सफदरजंग में सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रहा बन जाएगा: IMD
- 08:33 AM • 01 Nov 2024
महायुति में कब होगी उम्मीदवारों की स्थिति साफ?
बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "किस-किस पार्टी से कौन-कौन उम्मीदवार रहेंगे इसकी पूरी तस्वीर 4 तारीख को शाम 4 बजे तक साफ हो जाएगी..."
- 07:54 AM • 01 Nov 2024
दिल्ली हुआ धुआं-धुआं, प्रदूषण से बेहाल दिल्ली
दिल्ली: दीपावली के अगले दिन राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की परत देखने को मिली. CPCB के अनुसार दिल्ली का 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है. (ड्रोन वीडियो AIIMS इलाके से सुबह 7:05 बजे शूट किया गया है.)
- 07:52 AM • 01 Nov 2024
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा देखें
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक पतली परत देखी गई. CPCB के अनुसार दिल्ली का AQI 317 है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है. (वीडियो इंडिया गेट से है.)