जनरल सीट पर SC को टिकट! केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को उतारा, जानें कौन हैं ये
AAP ने अनुसूचित जाति से आने वाले अपने विधायक कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है.
ADVERTISEMENT

Lok Sabha Election 2024 AAP: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी(AAP) ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उम्मीदवारों में एक ऐसा नाम है जिसका सोशल मीडिया सहित इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रहा है. AAP ने अनुसूचित जाति से आने वाले अपने विधायक कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात ये है कि कुलदीप कुमार को जिस सीट पर उतार गया है वो अनारक्षित यानी जनरल कैटेगरी की सीट है. इसी बात को लेकर AAP और अरविन्द केजरीवाल की खूब चर्चा हो रही है. आइए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं कुलदीप कुमार?