'हरियाणा में AAP है एक मजबूत विकल्प', बीजेपी-कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ थम रहे AAP का हाथ 

Haryana News: अनुराग ढांडा ने कहा मोदी जी की तानाशाही का सामना अरविंद केजरीवाल आंखों में आंखें डालकर कर रहे हैं। जहां बड़े बड़े नेताओं ने घुटने टेक दिए वहां अरविंद केजरीवाल डटकर खड़े हैं।

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Haryana News: हरियाणा में आम आदमी पार्टी(AAP) विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई है. गुरुवार को AAP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की मौजूदगी में बीजेपी-कांग्रेस के कई नेताओं ने AAP की सदस्यता ग्रहण ली. उनमें पार्षद सुरेश मुंजाल के नेतृत्व में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य अमन मुंजाल, प्रकाश विडलांन, राजन मुंजाल, सुरेंद्र जांगड़ा, भूषण आहूजा और दर्शन विग समेत 100 से ज्यादा भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने नेता शामिल थे. इस दौरान सभी ने हरियाणा में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने बात कही.