राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत 7 सांसदों ने थामा BJP का दामन, नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई
आज यानी 24 अप्रैल को दिल्ली की राजनीति में एक बड़ा धमाका हुआ है. AAP के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने का एलान कर दिया और बीजेपी में शामिल हो गए.
ADVERTISEMENT

राघव चड्ढा
देश की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी के भीतर एक बड़ा विस्फोट हुआ है . पार्टी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आधिकारिक तौर पर AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ थाम लिया है. यह दिल्ली और पंजाब की राजनीति में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है .