Assam Chunav 2026: असम में AAP की दूसरी लिस्ट जारी, 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जानिए किस सीट से कौन लड़ेगा चुनाव
AAP Assam candidates: चुनाव आयोग ने असम विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है, जिसमें 6 नए नाम शामिल हैं. अब तक पार्टी 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है.
ADVERTISEMENT

AAP candidate list Assam
AAP candidate list Assam: चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 का ऐलान कर दिया है. इसके तहत असम में सभी सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग कराई जाएगी. इस घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और वे अपने अपने कैंडिडेट्स के नाम फाइनल करने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस नई लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. इससे पहले पार्टी 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी थी. बता दें कि अब तक AAP कुल 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.