'AAP' के अनुराग ढांडा का हरियाणा शिक्षा मंत्री पर पलटवार, कहा 'बीजेपी नहीं चाहती शिक्षित हो गरीब का बच्चा'

अनुराग ढांडा ने कहा, बीजेपी सरकार का शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। यदि युवा शिक्षित नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में भी दिल्ली मॉडल लागू कर रखा है। हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर अच्छे स्कूल होंगे और शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Haryana Election: आम आदमी पार्टी(AAP) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के बयान पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा कहती हैं कि बच्चों की अच्छी शिक्षा आम आदमी की 'औकात' से बाहर की बात है। ये बीजेपी की सोच है। इससे गरीबों के बच्चों को शिक्षा के प्रति बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो गया है। बीजेपी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ाई करे। लेकिन "केजरीवाल की गारंटी" है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा के हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिलेगी और वो भी बिल्कुल मुफ्त में मिलेगी।