राज्यसभा चुनाव: केस लड़ने के लिए कितना चार्ज करते हैं कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी?

कांग्रेस के दिग्गज वकील और राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की 2800 करोड़ रुपये की संपत्ति ने सियासी गलियारों में तहलका मचा दिया है. जानें तेलंगाना से नामांकन, उनकी वकालत की फीस और विपक्ष के 'संकटमोचक' बनने की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

16 मार्च को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव के लिए करीब 40 उम्मीदवार मैदान हैं. चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक नामांकन करते समय सबको अपनी संपत्ति की डिटेल देनी पड़ती है. तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी ने संपत्ति का ऐसा एफिडेविट दिया कि सबकी आंखें खुली रह गई. वकालत के मूल पेशे से राजनीति में अभिषेक मनु सिंघवी की 2800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की खबर से तहलका मचा है.