चौथी बार राज्यसभा पहुंचेंगे अभिषेक मनुसिंघवी! जो AAP-कांग्रेस ना कर सकी वो करेंगे CM रेड्डी

अभिषेक मनु सिंघवी तीन बार राज्यसभा के सांसद बन चुके हैं. चौथी बार जाने का मामला फंसा हुआ है. इस बार तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को जिम्मेदारी मिली है सिंघवी को राज्यसभा पहुंचाने का मिशन पूरा करने की. रेवंत रेड्डी ने ऐसा प्लान बनाया जिससे पक्का हो रहा है कि सिंघवी तेलंगाना से राज्यसभा पहुंचेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Abhishek Manu Singhvi: कांग्रेस में वकीलों की कमी नहीं. एक से बढ़कर एक दिग्गज वकालत के रास्ते से राजनीति में आए और कांग्रेस में बड़ा कद पाए. ऐसे ही एक वकील है अभिषेक मनु सिंघवी. गांधी परिवार के मुकदमे और कांग्रेस के लीगल केस देखते हैं. कांग्रेस ही नहीं, अरविंद केजरीवाल औऱ उनकी पार्टी के बड़े केस भी सिंघवी लड़ रहे हैं.