DK शिवकुमार के बाद रिजॉर्ट पॉलिटिक्स के नए चाणक्य रेवंत रेड्डी! झारखंड के MLAs पहुंचे हैदराबाद

राज्यपाल राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को 10 दिन में बहुमत साबित करने के लिए कहा है. झारखंड में जेएमएम के 29, कांग्रेस के 17, लेफ्ट और आरजेडी का एक-एक विधायक है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jharkhand Political Crisis: झारखंड में पिछले दिनों जमकर सियासी खेल देखने को मिला. कई दिनों की जद्दोजहत के बाद 31 जनवरी को ED ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि गिरफ्तार होने से पहले ही सोरेन ने खेल कर दिया दिया था. उन्होंने विधायकों की बैठक बुलाकर चंपई सोरेन को सत्ता सौंप दी. गिरते-पड़ते चंपई सोरेन ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली, लेकिन चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के लिए विधायकों को बचाकर रखना अब बड़ा भारी चैलेंज बन गया है. विधायकों को बचाने के लिए अब रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू हो गई है.