चार चरणों के बाद योगेंद्र यादव ने बता दिया बीजेपी-NDA को मिलने वाली सीटों का पूरा गणित, जानिए 

उन्होंने कहा मेरा मानना है कि, बीजेपी 2024 के चुनाव में 2019 के प्रदर्शन को दुहराने नहीं जा रही है बल्कि इस बार बड़ी संख्या में उसकी सीटों में गिरावट होगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Yogendra Yadav: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के चार चरणों में 378 सीटों पर वोटिंग हो गई है. तीन चरणों की वोटिंग अभी भी बची हुई है. चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है और दिलचस्प होता नजर आ रहा है. इस बीच पार्टियों को मिलने वाली सीटों को लेकर कयासबाजियों का भी दौर जारी है. इसी कड़ी में चुनावों पर नजर रखने वाले राजनैतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी और NDA को मिलने वाली सीटों का एक विस्तृत डेटा जारी किया है. योगेंद्र यादव के मुताबिक, इस चुनाव में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है. इसके साथ ही बीजेपी और उसके गठबंधन को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है. आइए आपको बताते हैं बीजेपी को मिलने वाली सीटों को लेकर क्या है उनका अनुमान.