राहुल-नरवणे के बाद, अग्निवीर योजना पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी खोला मोर्चा!

केंद्र सरकार ने जून 2022 में सेना की तीन सेवाओं के लिए अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत 17 से 21 साल के युवकों को 4 सालों के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान है.

ADVERTISEMENT

Varun Gandhi
Varun Gandhi
Google CTA

Agniveer Scheme: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वरुण एकबार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने ‘अग्निवीर योजना’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. वरुण गांधी ने इस योजना को लेकर कहा हैं कि, पांच साल बाद अग्निवीर युवा गांवों में बेरोजगार घूमते हुए दिखाई देंगे. क्या ये देश और वर्दी का अपमान नहीं होगा? उन्होंने कहा कि इससे युवाओं का मनोबल गिरेगा. वरुण गांधी 7 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अग्निवीर योजना को लेकर जमकर हमला बोला और कहा कि अग्निवीर के तहत जिन युवाओं को भर्ती किया जाएगा उन्होंने निश्चित समय के बाद नौकरी से निकाल दिया जाएगा. गांवों में आकर उन्हें कोई रोजगार नहीं मिलेगा तो वो छोटे-मोटे काम करने को मजबूर होंगे.