कर्नाटक में सटीक सीटें बताने के बाद राहुल ने कर दी MP की भविष्यवाणी, ‘भारत जोड़ो’ काम करेगा?

भारत जोड़ो यात्रा लद्दाख नहीं गई थी. यात्रा के बाद राहुल बाइक चलाने लद्दाख गए थे. इसका असर ये हुआ कि कांग्रेस लद्दाख हिल काउंसिल के चुनाव में जीत गई. इसे भी राहुल गांधी का असर माना गया.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi in Bharat Jodo Nyay Yatra
Rahul Gandhi in Bharat Jodo Nyay Yatra
Google CTA

Rahul Gandhi News: चुनावी हलचल शुरू होते ही राहुल गांधी ने भविष्यवाणी की थी कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 150 सीटें आएंगी. राहुल ने कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी मई में कर्नाटक चुनाव को लेकर भी की थी और कर्नाटक में सचमुच ऐसा ही हुआ. हाल के चुनावी अनुमानों से भी उनका जोश हाई है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राहुल गांधी के रोड शो का जो नजारा दिखा उससे राहुल को एमपी में कांग्रेस का तूफान दिख रहा है. रोड शो में राहुल ने एकबार फिर वही नंबर दोहराया.