अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आखिर कौन हो सकता है दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री?

Who can be the next CM of Delhi?: अरविंद केजरीवाल की इस्तीफे की घोषणा के बाद अब बस यही चर्चा हो रही है आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पद के लिए कुछ संभावित दावेदार हैं. आइए बताते हैं कई कौन है वो दावेदार जो बन सकते है दिल्ली के मुख्यमंत्री.

ADVERTISEMENT

NewsTak
AAP leaders Atishi (L) and Gopal Rai (R) and Arvind Kejriwal's wife Sunita Kejriwal (centre) are the possible contenders to become the Delhi Chief Minister. (Photo: X and PTI)
google news

Who can be the next CM of Delhi?: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों जमानत पर जेल से निकलें. जेल से निकलने के बाद बीते दिन यानी रविवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग के बाद उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया. CM अरविंद केजरीवाल ने ये घोषणा की कि, वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में तभी लौटेंगे जब लोग उन्हें 'ईमानदारी का प्रमाण पत्र' देंगे. केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो शराब नीति मामले में आरोपी हैं, उनको अपना उत्तराधिकारी बनने से इनकार कर दिया. केजरीवाल ने कहा कि वह और सिसोदिया अपने-अपने पदों पर तभी लौटेंगे जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं.