T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद PM मोदी ने रोहित-कोहली को मिलाया फोन, कोच द्रविड़ से कही ये बात

PM Narendra Modi ने रविवार को Indian Cricket Team के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें T20 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि "भारतीय टीम से बात की और टी20 विश्व कप में उनकी  सफलता पर उन्हें बधाई दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

PM Modi- Indian Cricket Team: इंडियन क्रिकेट टीम 13 साल बाद वर्ल्डकप जीत गया है. इस खुशी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि "भारतीय टीम से बात की और टी20 विश्व कप में उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कौशल और भावना दिखाई है. उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी की सराहना की.