मोदी, राजनाथ, नड्डा, शाह के वायरल वीडियो के बाद, बीजेपी के इस नेता का पुराना वीडियो वायरल

वायरल वीडियो पिछले साल 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुए बीजेपी के कार्यक्रम का है. वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा नजर आ रहे है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Amit Shah Viral Video: देश में चुनावी माहौल चल रहा है. पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना रहा. अब बीजेपी का ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है. वीडियो में वो बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को कुछ इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं. इस बार भी कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला करने का मौका नही छोड़ा. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए तंज अंदाज में लिखा,’बैठ जाइए…’ आइए आपको बताते हैं क्या है उस वीडियो में.