अजय माकन का बड़ा दावा, फ्रीज किए गए कांग्रेस के बैंक खाते, सरकार पर लगाए ये आरोप

अजय माकन ने बताया कि, इनकम टैक्स ने अकाउंट की रिकवरी के लिए कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की डिमांड की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Congress Accounts Frozen: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के सभी बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया गया है. यानी पार्टी अब अपने खातों से कोई भी लेन-देन नहीं कर पाएगी. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी मीडिया से साझा की. अजय माकन ने बताया कि, आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है. अजय माकन ने कहा, चुनाव से पहले देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के अकाउंट को फ्रिज करना बड़े शर्म की बात है और यह लोकतंत्र की हत्या है. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि, इनकम टैक्स ने अकाउंट की रिकवरी के लिए कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की डिमांड की है.