अजित पवार ने शरद पवार को फिर दी करारी शिकस्त, 21 में से 20 सीट जीते, जानें क्यों खास है यह चुनाव?
Malegaon Sugar Mill Election Result: महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार ने चाचा शरद पवार को बड़ा झटका देते हुए मालेगांव सहकारी चीनी मिल के बोर्ड चुनाव में 21 में से 20 सीटें जीत ली हैं.
ADVERTISEMENT

तस्वीर- न्यूज तक.
Malegaon Sugar Mill Election Result: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर अजित पवार ने अपनी ताकत दिखाई है. विधानसभा चुनाव के बाद अब मालेगांव सहकारी चीनी मिल के बोर्ड चुनाव में डिप्टी सीएम अजित पवार ने चाचा शरद पवार को बड़ा झटका दिया है. उनके पैनल ने 21 में से 20 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शरद पवार की एनसीपी (एसपी) समर्थित पैनल को एक भी सीट नहीं मिली. यह जीत अजित पवार के बढ़ते दबदबे को दर्शाती है. आइए, जानते हैं क्या इस जीत का महत्व?