अजित पवार ने ओपन लेटर लिखकर किया बड़ा खुलासा, बीजेपी-शिवसेना में शामिल होने को लेकर ये कहा

अजित पवार ने अपने लेटर में लिखा हैं, मेरे मन में हमेशा बड़ों के प्रति सम्मान की भावना रही है, मेरा इरादा बुजुर्गों और वरिष्ठजनों का अनादर करना नहीं है. बल्कि मेरा विचार है कि, आने वाले वक्त वक्त में लोगों का जीवन स्तर कैसे बेहतर हो.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Ajit Pawar Letter: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों काफी उथल पथल मचा हुआ है. दरअसल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक ओपन लेटर लिखा हैं जिसमें उन्होंने बयान जारी करते हुए बताया हैं कि, आखिर क्यों उन्होंने अपना पाला बदल कर बीजेपी और शिवसेना से हाथ मिलाया. बता दें कि, अजीत पवार ने 25 फरवरी को अपने सोशल मीडिया x पर एक लेटर शेयर किया. लेटर में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार का साथ छोड़ने और पाला बदलने की वजहों का खुलासा करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही है. अजित पवार ने अपने लेटर में ये कहा हैं कि, उनकी कार्यशैली पीएम मोदी और अमित शाह की तरह है. साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इस बात पर भी जोर दिया कि, उनका बुजुर्गों का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था.