अजित पवार वाला गुट ही असली NCP! महाराष्ट्र के स्पीकर ने भी सुनाया शरद पवार के खिलाफ फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा है कि, शरद पवार के भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गुट ही असली राजनीतिक दल है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Maharashtra News: महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और विपक्ष के इंडिया (INDIA) गठबंधन का अहम हिस्सा शरद पवार को फिर एक बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए कहा है कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) गुट ही असली राजनीतिक दल है. स्पीकर नार्वेकर ने कहा, “मेरा मानना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ही असली राजनीतिक पार्टी है. अजित पवार के पास 41 विधायकों के साथ विधायी बहुमत है. यह निर्विवाद है.”