नवीन पटनायक से अखिलेश यादव की मुलाकात! क्या बदल रही है विपक्ष की राजनीति, किसी बड़े मिशन पर हैं अखिलेश?
Akhilesh Yadav Political Strategy: ओडिशा में नवीन पटनायक के घर अखिलेश यादव की अचानक हुई मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. एक तरफ 2024 की हार के बाद बीजेडी संकट में है, वहीं अखिलेश यादव 2027 की तैयारी में नए सियासी समीकरण तलाशते दिख रहे हैं. ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सिर्फ शिष्टाचार था या किसी बड़े प्लान की शुरुआत?
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Naveen Patnaik Meeting: नवीन पटनायक जब अपनी राजनीति में पीक पर थे तब भी कभी विपक्ष के मंच पर खड़े नहीं हुए. बीजेपी से दोस्ती बनती-बिगड़ती रही. जब बीजेपी से दोस्ती टूटी तब भी उन्होंने विपक्ष से दूरी बनाकर रखी. किसी न किसी दिन नवीन बाबू विपक्ष के साथ आ जाएंगे, शायद इसीलिए विपक्ष के नेता नवीन पटनायक को लेकर सॉफ्ट स्टैंड लिए रहे. जब जिसका जी चाहा, ओडिशा जाकर मिल लीजिए. विपक्ष के नेता जब भी भुवनेश्वर आकर मिलना चाहे, दरवाजे पर आकर नवीन पटनायक का स्वागत किया. नवीन पटनायक आज अलग तरह की चुनौतियों से घिरे हैं. 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद बीजेडी में हड़कंप मचा है. नेता टूट रहे हैं, संगठन बिखर रहा है. उनकी सेहत खराब है लेकिन पार्टी चलाने के लिए कोई आदमी तैयार नहीं है. एक बार फिर बीजेपी से दूरियां बनी हैं लेकिन नवीन पटनायक विपक्ष के करीब नहीं हुए.