जी हां बहनों और भाइयों, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी… कहानी रेडियो की इस ‘अमर आवाज’ की

पारंपरिक तौर पर कहे जाने वाले ‘भाइयों और बहनों’ के विपरीत अमीन सयानी के ‘बहनों और भाइयों’ कहने के अंदाज को लोगों ने खूब सराहा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Famous Radio Presenter Ameen Sayani: मशहूर रेडियो प्रेजेंटर और रेडियो पर अपने फेमस अंदाज में ‘जी हां बहनों और भाईयों’ कहने वाले अमीन सयानी की सासें आज थम गईं. 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनके बेटे राजिल सयानी के मुताबिक, अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था उसी दौरान रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई. अमीन सयानी के निधन पर देश प्रधानमंत्री सहित तमाम हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. ऑल इंडिया रेडियो को जन-जन तक पहुंचाने में अमीन सयानी का बड़ा योगदान माना जाता है. उनके चर्चित शो ‘बिनाका गीत माला’ के जरिए वे घर-घर में पहचाने गए.