अमेरिका ने भारत पर लगाया गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप, पूरा मामला जानिए

पन्नू एक अमेरिकी नागरिक है. वह सिख अलगाववादी खालिस्तानी आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा है और पंजाब को भारत से अलग करने की वकालत करता है. वह भारत में एक घोषित आतंकवादी है.

ADVERTISEMENT

Gurpatwant Singh Pannu
Gurpatwant Singh Pannu
Google CTA

Gurpatwant Singh Pannu: एक अमेरिकी नागरिक और सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रचने के आरोपों ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका को आमने-सामने ला दिया है. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि भारत के एक अधिकारी के इशारे पर अमेरिकी नागरिक की हत्या की नाकाम साजिश रची गई. मीडिया रिपोर्ट्स में इस अमेरिकी नागरिक को सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू बताया जा रहा है. इससे पहले कनाडा भी सिख चरमपंथी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगा चुका है. अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो कह रहे हैं कि हम शुरू से ही इस बारे में कह रहे हैं, भारत को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है.