वंदे मातरम के सिर्फ 2 छंद वाले फैसले को लेकर कांग्रेस पर भड़के अमित शाह, 1937 के फैसले पर उठाए सवाल
कांग्रेस के वंदे मातरम के सिर्फ दो छंद गाने के फैसले पर अमित शाह ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे देश विरोधी फैसला बताया. शाह ने 1937 के कांग्रेस प्रस्ताव का जिक्र करते हुए पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरा वंदे मातरम गाने पर जोर दे रही है.
ADVERTISEMENT

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस के उस निर्णय को 'देश विरोधी' बताया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 1937 के अपने प्रस्ताव के अनुरूप वंदे मातरम के दो ही छंद गाने का फैसला किया है.
